Saturday, February 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : पत्नी से विवाद के चलते पति ने लगा ली...

Gonda News : पत्नी से विवाद के चलते पति ने लगा ली फांसी

संवाददाता

धानेपुर, गोण्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धानेपुर के मजरा गोसांई पुरवा में बीती रात पत्नी से विवाद के चलते पति ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। बताते हैं कि गोसांई पुरवा निवासी विनोद कुमार (24) पुत्र शेर बहादुर नशे का आदी था। बीती रात उसने नशे में धुत होकर अपनी पत्नी से विवाद किया। विवाद के पश्चात उसने घर के कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे लगे पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular