Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: पत्नी के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने व तीन तलाक का...

Gonda News: पत्नी के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने व तीन तलाक का आरोपी गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के कौड़िया थाने की पुलिस ने अपनी पत्नी के साथ जबरन अप्राकृतिक दुराचार करने व तीन तलाक देने के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के दुबहा बाजार निवासी ईदू पुत्र वाजिद के विरुद्ध उसकी पत्नी ने अपने साथ जबरन अप्राकृतिक दुराचार करने व एक साथ तीन-बार तलाक बोलकर तीन तलाक देने के सम्बंध में भादवि की धारा 498ए, 323, 506, 377 भादवि व 3/4 मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारो की सुरक्षा) अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कराया था। थाने की उपनिरीक्षक बृजेश कुमार ने अपनी टीम के साथ यह गिरफ्तारी की।

यह भी पढ़ें :  मोदी सरकार के इस कानून से किसानों को बड़ी राहत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular