संवाददाता
गोण्डा। सरदार पटेल हमारे देश के न केवल महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, बल्कि अनोखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। वे भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री तथा प्रथम गृह मंत्री रहे। उन्होंने देशी रियासतों को भारत में सम्मिलित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह बात पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलवा नोहर में आयोजित सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाए जाने के अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार चतुर्वेदी बच्चों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल को भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा बच्चों ने पटेल की प्रतिमा पर संयुक्त रूप से माल्यार्पण किया। बच्चों ने सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 6 व 7 के 10 बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें जय देवी को प्रथम तथा पूजा यादव को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। सरदार पटेल की संक्षिप्त परिचय ऑडियो क्लिप के माध्यम से दिया गया। साथ ही साथ स्टैचू ऑफ यूनिटी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार तिवारी समेत विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : ‘प्रगति’ के बाद एक बार फिर रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर हैं IAS आशुतोष निरंजन
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
