Friday, April 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : पक्की सड़क से काली परत गायब, केवल दिख रहे...

Gonda News : पक्की सड़क से काली परत गायब, केवल दिख रहे नुकीले पत्थर

संवाददाता

कर्नलगंज, गोंडा। स्थानीय विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत चकरौत में कई वर्ष पूर्व निर्मित पक्की सड़क जो सी बी एन मार्ग से हरदयाल पुरवा होकर चकरौत दुबाई मार्ग को जोड़ती है, पूरी तरह से उजड़ कर गड्ढ़े में तब्दील हो गई है। बताते चलें कि यह सड़क कई वर्ष पूर्व जिला पंचायत द्वारा निर्मित कराई गई थी पर तारकोल और गिट्टियों का कहीं अता पता नहीं है। यदि कुछ है तो बड़े-बड़े पत्थर। इससे राहगीरों का चलना मुश्किल भरा काम है आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कई बार इस सड़क की मरम्मत हेतु जनप्रतिनिधियों से मांग की गई, परन्तु नतीजा शून्य रहा। जबकि इस सड़क से प्रतिदिन कई ग्राम पंचायतों के हजारों लोगों का आवागमन होता है। क्षेत्र पंचायत सदस्य माधव राज मिश्र ने जिला पंचायत सदस्य को प्रार्थना पत्र देकर सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।

यह भी पढें : शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर प्रेमी ने पेट्रोल डालकर खुद को जलाया

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular