संवाददाता
धानेपुर, गोण्डा। रसूख के दम पर अथवा पैसे और पहुंच की ताकत से सरकारी जमीनों को हथियाने वाले लोगों पर न्यायालय अपना चाबुक तो चला रहा है लेकिन प्रशासन को जमीन खाली कराने में बड़ी मशक्कत झेलनी पड़ रही है। ऐसा ही एक मामला मुज़ेहना ब्लॉक के ग्राम सभा बेलभरिया का सामने आया है। गाँव में स्थित खाद और गड्ढे की सार्वजनिक भूमि पर गाँव के ही कुछ लोगों के द्वारा कब्जा कर लिया गया था, जिस पर तत्कालीन राजस्व कर्मचारी ने नोटिस दी थी किन्तु कब्जेदार की यथा स्थिति के कोई बदलाव नहीं आया। उसके बाद न्यायालय तहसीलदार के यहां कब्जे के विरुद्ध वर्ष 2013 में वाद दायर किया गया था। लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट सही पाये जाने पर न्यायालय ने सार्वजनिक ग्राम सभा की भूमि को कब्जे से मुक्त कराने का आदेश देते हुए अर्थ दंड भी लागू किया है। बता दें कि न्यायालय के आदेश के बाद भी भूखण्ड पर आज भी अवैध कब्जेदार काबिज रहकर न्यायिक आदेशों को चुनौती देते नज़र आ रहे हैं।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
