Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : न्यायालय का आदेश भी नही मानती मोतीगंज पुलिस

Gonda News : न्यायालय का आदेश भी नही मानती मोतीगंज पुलिस

विकास सोनी

गोण्डा। जिले का मोतीगंज थाना आए दिन अपने कारनामों से सुर्खियों में रहा करता है। बेलावां निवासी पीड़ित राम कोरी ने थानाध्यक्ष मोतीगंज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी जमीन क़ो भूमाफिया जय नन्दन पाण्डेय के सहयोग व मिलीभगत से उन्हीं के सरगना गैंग के एक व्यक्ति ने अपनी जाति ब्राह्मण की जगह कोरी लिखाकर फर्जी बैनामा करा लिया। इसकी शिकायत पर थानाध्यक्ष मोतीगंज ने कोई कार्यवाही नहीं किया। विवश होकर उसने न्यायालय से गुहार लगायी। विशेष न्यायालय एससीएसटी एक्ट ने थानाध्यक्ष मोतीगंज क़ो आदेशित किया था कि सुसंगत धाराआें में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना सुनिश्चित कराएं। इस आदेश की प्रति थानाध्यक्ष क़ो प्राप्त करा दी गई, किन्तु अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। पीड़ित लगातार थाने का चक्कर लगा रहा है।

Gonda News : न्यायालय का आदेश भी नही मानती मोतीगंज पुलिस
RELATED ARTICLES

Most Popular