Thursday, March 26, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: नोडल अधिकारी ने किया तीन अस्पतालों व तोपखाना मोहल्ले का...

Gonda News: नोडल अधिकारी ने किया तीन अस्पतालों व तोपखाना मोहल्ले का निरीक्षण

डेंगू व संक्रामक बीमारियों से बचाव को लेकर विशेष सतर्कता के निर्देश

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। शासन से नामित जिले की नोडल अधिकारी व बेसिक शिक्षा विभाग की सचिव श्रीमती अनामिका सिंह ने रविवार को जिला अस्पताल, एल2 कोविड हास्पिटल, जिला महिला चिकित्सालय तथा नगर की साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन व फागिंग का हाल व फीडबैक लेने के लिए नगर के तोपखाना मोहल्ले का निरीक्षण किया। वहां पर मोहल्ले के लोगों से बात कर सच्चाई जानने का प्रयास किया। जिला अस्पताल में पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले पीआईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड में 02 बच्चे भर्ती थे। प्रथम तल पर स्थपित डेंगू वार्ड का भी निरीक्षण कर तैयारियों को देखा गया। निर्देश दिए कि डेंगू से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही आवश्यक तैयारियां दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। वार्डों का निरीक्षण करने के बाद उनके द्वारा अस्पताल परिसर में 01 हजार एलपीएम व 500 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांटों का निरीक्षण किया गया। वहां पर उन्होंने निर्देश दिए कि 01 हजार एलपीएम क्षमता के प्लांट को शीघ्र चालू कराने के निर्देश दिए। कोविड हास्पिटल में निरीक्षण के दौरान उन्होंने आरटी पीसीआर लैब, विभिन्न वार्डों, मरीजों को भर्ती करने से लेकर उनकी देखरेख आदि के बारे में जानकारी ली। निर्देश दिए कि संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी तैयारियां मुकम्मल रखी जाएं। इसके बाद नोडल अधिकारी सीधे जिला महिला अस्पताल पहुंचीं। वहां पर उन्हें साफ-सफाई संतोषजनक मिली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओटी, प्री डिलेवरी रूम, प्रसव कक्ष पोस्ट डिलीवरी वार्ड आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद वे नगर क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मुहल्ला पहुंचीं। वहां पर उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या नियमित रूप से वार्ड में साफ-सफाई, फागिंग व सैनिटाइजेशन का काम होता है। इस पर लोगों ने संतोषजनक जवाब दिए। वहां पर उन्होंने ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया कि जिला प्रशासन से समन्वय बनाकर कूड़ा निस्तारण हेतु प्लांट लगाने के लिए जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करा लें ताकि समय से कूड़ा निस्तारण की उत्तम व्यवस्था हो सकें। इस दौरान डीएम मार्कण्डेय शाही, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल, सीएमओ डा. आरएस केसरी, एसआईसी डा घनश्याम सिंह, सीएमएस महिला डा. सुषमा सिंह, चीफ फार्मासिस्ट सालिक राम त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका, डीपीएम नीतेश राठौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Gonda News: नोडल अधिकारी ने किया तीन अस्पतालों व तोपखाना मोहल्ले का निरीक्षण

यह भी पढ़ें : मादक पदार्थ तस्कर को ढ़ाई वर्ष की सजा व जुर्माना

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular