Friday, February 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: नोडल अधिकारी की उपस्थिति में बांटा गया खाद्यान्न

Gonda News: नोडल अधिकारी की उपस्थिति में बांटा गया खाद्यान्न

उमेश प्रताप मिश्र

गोण्डा। उचित दर विक्रेता के दुकान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना नोडल अधिकारी की उपस्थिति में अन्न महोत्सव वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कटरा बाजार के न्याय पंचायत कटुआ नाला के ग्राम पंचायत झौनहा पश्चिम में नोडल अधिकारी दृगभान सिंह की उपस्थिति में उचित दर विक्रेता गुल्ले कोटेदार व ग्राम प्रधान सनत पाल यादव की उपस्थिति में 50 अंत्योदय कार्ड लाभार्थियों को पांच किलो प्रति यूनिट की दर से वितरण किया गया। वहीं पर कटुवा नाला में उचित दर विक्रेता की दुकान पर नोडल अधिकारी उदय शंकर ओझा वह ग्राम प्रधान अंकित सिंह की उपस्थिति में 43 लाभार्थियों को कोटेदार राम फेरे वर्मा ने बैग में अन्न वितरण किया गया वहीं सेहरिया में ग्राम प्रधान सज्जाद व कोटेदार श्रीमती शांति देवी ने 62 लाभार्थियों प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का वितरण किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय पुलिस व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहा। उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान बखरिया पुष्पा देवी, पूर्व प्रधान जगदीश प्रसाद गुप्ता, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राम कुमार, कृष्ण कुमार पाण्डेय, देशराज सिंह, बंगाली सिंह, ननकुन्ने पाठक, बबली सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  घूमने आए पांच दोस्तों में से तीन को बहा ले गई गंगा की तेज धारा

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular