अतुल तिवारी
उमरी बेगमगंज, गोंडा। निवर्तमान थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय का थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के भारी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व अन्य लोगों ने भाग लिया। वह लंबे समय तक स्थानीय थाने की कमान संभालने के बाद अब इटियाथोक में बतौर थानाध्यक्ष तैनात किए गए हैं। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए करुणाकर पांडेय ने कहा कि विपरीत परिस्थिति में मिली उमरी बेगमगंज की कमान को आप सबके परस्पर सहयोग व प्यार से सबको एक सूत्र में बांधने का काम किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधान लिपिक आनंद सिंह बबलू ने कहा कि हालात को यूं काबू में कर लेना वाकई आपके सहनशीलता को दर्शाता है। हम सभी आपके अहसान मंद हैं कि आपने इतने दिनों में अपनी एक अटूट छाप छोड़ दी है। थाना से विदाई समारोह के बाद उमड़ी भीड़ उनके पीछे-पीछे मुख्य बाजार तक पहुंच कर विदाई दी। ऐसा नजारा काफी दिनों के बाद देखने को मिला। मसकनवा चैकी प्रभारी रहे मुकेश पांडेय ने भी यहां पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस मौके पर समस्त पुलिस टीम एवं सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : शादी के 42 साल बाद दुल्हन को लेने पहुंचा 65 वर्षीय दूल्हा

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
