संवाददाता
गोण्डा। पंचायत उपचुनाव में जनपद के विकास खंड रुपईडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत देवतहा में आगामी 20 दिसम्बर को ग्राम प्रधान पद हेतु मतदान कार्य सम्पन्न होगा। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया कि जनपद में 166 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हो गया है। एक मात्र ग्राम पंचायत देवतहा में ग्राम प्रधान पद हेतु 20 दिसम्बर को मतदान का कार्य तथा 21 दिसम्बर को ब्लाक मुख्यालय पर ही मतगणना का कार्य होगा। उन्होंने बताया मतदान व मतगणना के दृष्टिगत समस्त तैयारियां पूर्ण करा ली गई हैं।
यह भी पढ़ें : अभी एक बार आएंगे योगी और मोदी ही, जानें क्यों?
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
