Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: नित नूतन प्रयोग में जुटे हैं सदर SDM, पहुंचे जनता...

Gonda News: नित नूतन प्रयोग में जुटे हैं सदर SDM, पहुंचे जनता के द्वार

झंझरी के खण्ड शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी प्रशासन तथा शासकीय योजनाओं की पात्र व्यक्तियों को ‘मैक्सिमम डिलेवरी’ की संकल्पना के साथ उपजिलाधिकारी सदर सूरज पटेल नित नूतन प्रयोग में जुटे हुए हैं। सदर तहसील को दलालों से मुक्त बनाने तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों को लेकर एक साथ जन शिकायतों की सुनवाई का प्रयोग करने के बाद ‘प्रशासन आपके द्वार’ नामक कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर आम जनमानस को शासकीय नीतियों एवं योजनाओं के बारे में जानकारी देने तथा उनकी समस्याओं को मौके पर ही सुनकर यथासंभव निपटान की योजना तैयार की है। इसी क्रम में मंगलवार को उन्होंने झंझरी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बनघुसरा में चौपाल लगाई।
युवा आइएएस ज्वाइट मजिस्ट्रेट ने बताया कि चौपाल में कोविड-19 से मृत खातदारों की वरासत का सत्यापन किया गया। साथ ही कोटेदार द्वारा कार्डधारकों में आवश्यक वस्तुओं के वितरण की जानकारी ली गई। चकमार्ग सहित सार्वजनिक सुरक्षित जमीनों के चिन्हांकन एवं पुलिस बल के साथ अवैध कब्जे से मुक्त कल्याने हेतु राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को निर्देश दिया गया। चौपाल में प्रधानाध्यापक द्वारा बताया माया कि विद्यालय में पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष खाद्यान्न कम उपलब्ध हो रहा है तथा प्राप्त कम्पोजिट ग्रान्ट के खर्च के विषय में खण्ड शिक्षाधिकारी द्वारा कोई मार्गदर्शन नहीं दिया गया है। पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष डिमाण्ड न भेजने तथा प्राप्त कम्पोजिट ग्रान्ट के खर्च पर आवश्याक कार्यवाही न करने के लिए खण्ड शिक्षाधिकारी झंझरी को कारण बताओ नोटिस निर्गत की गई। ग्राम प्रधान को ग्राम पंचायत के सभी चकमार्गों की पटाई कराकर ग्रामवासियों के आवामामान को सुलभ कराने का निर्देश दिया गया। विद्यालय में अध्यापकों को नियमित रूप से उपस्थित रहकर अध्यापन कार्य कराने का निर्देश दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री को निर्देश दिया गया कि नियमित रूप से बच्चों को पोषाहार का वितरण करें। ज्वाइट मजिस्ट्रेट ने कोटेदार को निर्देश दिया कि निर्धारित समय पर कार्डधारकों में आवश्यक वस्तुओं का वितरण शासन की मंशा के अनुरूप सुनिश्चित करें। प्रधानमन्त्री अन्न योजना के अन्तर्गत मिलने वाले मुफ्त खाद्यान्न को मुफ्त में ही कार्डधारकों में वितरण करना सुनिश्चित करें। किसी भी कार्डधारक से निःशुल्क खाद्यान्न के लिए मूल्य प्राप्त किए जाने की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। चौपाल में शिक्षा दिमाग, राजस्व विभाग के कर्मचारी, ग्राम प्रधान तथा अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Gonda News: नित नूतन प्रयोग में जुटे हैं सदर SDM, पहुंचे जनता के द्वार

यह भी पढ़ें : राजकीय सम्प्रेषण गृह का किशोर मिला कोरोना संक्रमित

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular