संवाददाता
गोंडा। भाजपा नेता और बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन अपनी पत्नी रेनू का वादा निभाने मंगलवार को बेलसर पहुंचे। क्षेत्र में अचानक उनके आने की सूचना से लोग आश्चर्यचकित रह गए। दरअसल, बेलसर डीहा निवासी नरेंद्र कुमार उर्फ कल्लू दिल्ली में उनके आवास पर तीन साल से घरेलू सहायक के तौर पर काम कर रहा है। मंत्री की पत्नी ने उसकी बहन की शादी में उन्हें भेजने का वायदा किया था। नरेंद्र कुमार की बहन ममता की शादी 11 मई को है। उसने शादी समारोह के लिए भाजपा नेता व बिहार के कैबिनेट मंत्री शाहनवाज हुसैन को भी न्यौता दिया था। नरेंद्र ने बताया कि करीब तीन साल पहले एक रिश्तेदार के जरिए वह दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर घरेलू सहायक के रूप में काम करने लगा। जब उसने बहन की शादी की बात चलाई तो मंत्री की पत्नी रेनू ने मदद की बात कही थी। बेलसर के प्रधान प्रतिनिधि रज्जन बाबा ने बताया कि मुझे नहीं पता था, नरेंद्र कहां काम रहता है। मंगलवार सुबह नरेंद्र ने कहा था कि कल शायद मंत्री जी मेरे घर आएं, लेकिन वह आज ही आ गए। करीब डेढ़ घंटे तक शाहनवाज हुसैन उसके घर पर रुके। इस दौरान उन्होंने सिर्फ नाश्ता-पानी किया। अनुसूचित वर्ग का नरेंद्र रोजी रोटी कमाने दिल्ली गया था। इस दौरान सांसद बृजभूषण शरण सिंह, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, प्रधान पकड़ी पप्पू सिंह भी मौजूद रहे।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
