जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के शिक्षा क्षेत्र कटरा बाजार अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय सर्वांगपुर के प्रांगण में न्याय पंचायत स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान उमापति त्रिपाठी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में न्याय पंचायत के सभी विद्यालय के अध्यापक उपस्थित रहे। रैली में बच्चों ने बड़े उत्साह से प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में योगेंद्र प्रताप मिश्रा, दीपक श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, कमलेश कुमार, नरेंद्र सिंह, दिनेश चंद्र, वेद प्रकाश, इंद्रपाल, बनवारी प्रसाद जायसवाल, सरस्वती देवी, रामावती, सुश्री प्रियांशु, शैलेंद्र कुमार, सुशील कुमार मिश्रा, शैलेश कुमार, अखिलेश कुमार, अनिल कुमार सिंह, विष्णुजीत सिंह, रमाशंकर सिंह सहित अन्य अध्यापक और अभिभावक उपस्थित रहे। इसी प्रकार सोमवार को न्याय पंचायत दुबहा बाजार के उच्च प्राथमिक विद्यालय दुबहा बाजार में खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह व ग्राम प्रधान जसवंत लाल सोनकर ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रैली को रवाना किया। रैली विद्यालय परिसर से होते हुए पूर्वी पश्चिमी सिरे से घूमते हुए लाला पुरवा भ्रमण करते हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय में समाप्त हुई। उक्त अवसर पर रवि कुमार तिवारी प्रधानाध्यापक दुबहा बाजार, ओम प्रकाश सोनकर संकुल प्रभारी, देव प्रकाश कुशवाहा, राजेश कुमार सोनी, शांति देवी, शिवम मिश्रा, योगेश कुमार, उमेश चंद, बलराम, यशवंत, अनुराग शुक्ला, संजय मिश्रा, हर्षवर्धन, जयप्रकाश, अवनींद्र कनौजिया, अजय कुमार, राम शरण, विवेक शुक्ला, बलराम सिंह, रविशंकर रावत, सोनू सोनकर, उमेश चंद यादव सहित न्याय पंचायत के समस्त शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
