Friday, April 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की तिथि तीन दिन बढ़ी

Gonda News : निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की तिथि तीन दिन बढ़ी

संवाददाता

गोंडा। जिले के अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को माह अप्रैल के सापेक्ष माह मई में वितरित किया जा रहा आयोडाइज्ड नमक, साबुत चना एवं रिफाइण्ड ऑयल के वितरण की अवधि शासन ने बढ़ा दी है। अब कोटेदारों द्वारा इसे 27 मई तक वितरित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव ने बताया कि शासन द्वारा प्रदेश के अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति कार्ड आयोडाइज्ड नमक 01 किग्रा, साबुत चना 01 किग्रा एवं रिफाइण्ड ऑयल 01 लीटर के साथ ही आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण 24. मई 2022 तक कराये जाने के निर्देश दिये गये थे। शासन के संज्ञान में आया था कि प्रदेश के कतिपय जनपदों में उचित दर विक्रेताओं को नेफेड द्वारा आपूर्तित वस्तुएं उपलब्ध न होने के कारण खाद्यान्न तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं का निर्गमन नियत अवधि में संभव नहीं हो पा रहा था। उपर्युक्त के दृष्टिगत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत माह अप्रैल के सापेक्ष अवशेष लाभार्थियों को खाद्यान्न एवं आयोडाइज्ड नमक, साबुत चना एवं रिफाइण्ड ऑयल का निःशुल्क वितरण अब 27 मई तक कराये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने सम्बंध में मंगलवार को खाद्य एवं रसद आयुक्त की तरफ से आदेश निर्गत कर दिए गए हैं। डीएसओ ने कहा कि उक्त अवधि में ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार आधारित वितरण किया जायेगा। मोबाईल ओटीपी के माध्यम से निःशुल्क वितरण की तिथि भी 27 मई बढ़ाई गई है। उन्होंने सभी पूर्ति निरीक्षकों व कोटेदारों को नवीनतम निर्देशों के अनुरूप वितरण कार्य सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। डीएसओ ने कहा कि कोई भी लाभार्थी खाद्यान्न एवं आयोडाइज्ड नमक, साबुत चना तथा रिफाइण्ड ऑयल प्राप्त करने से वंचित नहीं रहना चाहिए।

यह भी पढें : योगी का जवाब सुनकर अखिलेश रह गए दंग

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular