लूट में प्रयुक्त मोटर साइकिल, नकदी व तमंचा बरामद
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के कटरा बाजार थाने की पुलिस ने एक ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से बीते सोमवार को हुई लूट का खुलासा करते हुए एक अन्तर जनपदीय लुटेरे को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर लूट में प्रयुक्त मोटर साइकिल, नकदी व तमंचा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि दो दिन पूर्व एक व्यक्ति से अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा चार लाख रुपयों से भरा बैग छीनने की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के संज्ञान में आते ही प्रभारी निरीक्षक के साथ ही एसओजी, सर्विलांस टीम, फांरेसिक यूनिट एवं डॉग स्क्याएड को मौके पर भेजा था। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज मुन्ना उपाध्याय के नेतृत्व में घटना के शीघ्र अनावरण हेतु चार टीमें लगाई गई थीं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चरेरा जगतापुर मोड़ के पास से अभियुक्त रघुनन्दन बरवार पुत्र सीताराम निवासी छजवा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा, 02 अदद जिंदा कारतूस, लूट के 43,800 रुपए व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया था। एसपी ने बताया कि अभियुक्त एक शातिर किस्म का अन्तर जनपदीय लुटेरा है। उसके विरुद्ध जनपद गोण्डा के अतिरिक्त प्रतापगढ़, बनारस, सिद्धार्थनगर, जौनपुर, सुल्तानपुर इत्यादि जिलों में भी लूट, चोरी, नकबजनी, जानलेवा हमला व मादक पदार्थों की तस्करी जैसे करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत हैं। अभियुक्त को जेल रवाना किया गया।
यह भी पढ़ें : वन्य प्राणी सप्ताह में प्रतियोगिताओं के माध्यम से ऐसे जीतें पुरस्कार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
