Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Gonda News : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता

गोंडा। जिले के तरबगंज थाने की पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी सुशील कुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सुशील जायसवाल पुत्र झुरई जायसवाल निवासी बौरिहा बरइन पुरवा टेपरा थाना तरबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। इस सम्बन्ध में पीड़िता के भाई द्वारा स्थानीय थाने पर भादवि की धारा 376झ, 363 व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया था। विवेचक बब्बन सिहं ने अभियुक्त को आज गिरफ्तार कर जेल रवाना किया।

यह भी पढें :  35 निरीक्षक, दारोगा बदले; 19 थानों पर नए प्रभारी

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular