जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के इटियाथोक थाने की पुलिस ने स्थानीय थाने पर दर्ज एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी दो सगे भाइयों कृष्णन उर्फ किशुन चन्द्र चौबे पुत्र राम गोपाल तथा ओंकार चौबे पुत्र राम गोपाल निवासी गण गिलौली थाना इटियाथोक को गिरफ्तार कर भादवि की धारा 354ए, 506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा। यह जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी उप निरीक्षक सत्य नरायण ने टीम के साथ की।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
