जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के मनकापुर थाने की पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाली महिला गिरफ्तार को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उप निरीक्षक अश्वनी कुमार राय की टीम ने स्थानीय थाने पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 229/21 अन्तर्गत धारा 363, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त श्रीमती राधा वर्मा पत्नी शिव कुमार वर्मा निवासी नन्दगांव जोगापुर थाना मनकापुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि अभियुक्ता अपने ही गांव के रहने वाले एक नाबालिग लड़के को बहला-फुसलाकर भगा ले गयी थी। उसने नाबालिग बालक को बालिग दर्शाकर नौकरी दिलवाने के नाम पर कूटरचित फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया था। इस सम्बंध में बालक की मां द्वारा स्थानीय थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
यह भी पढ़ें : जजों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट मामले में पांच गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
