Tuesday, February 17, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: नाबालिग के अपहरण कर्ताओं पर रासुका तामील

Gonda News: नाबालिग के अपहरण कर्ताओं पर रासुका तामील

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के वजीरगंज थाने की पुलिस ने पांच वर्षीय बच्चे के अपहरण के मामले में जेल में निरुद्ध अभियुक्तों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि बीते 23.06.2021 को थाना वजीरगंज क्षेत्र के अन्तर्गत एक 05 वर्षीय बालक के सनसनी खेज अपहरण काण्ड की दुःसाहसिक घटना प्रकाश में आयी थी। इस सम्बंध में बच्चे के पिता द्वारा स्थानीय थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। इस दुःसाहसिक घटना में पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रकाश में आये 02 आरोपियों शिवम राणा पुत्र शिवपाल राणा निवासी बगमरवां थाना तरबगंज व जय चन्द पाण्डेय पुत्र श्रीराम पाण्डेय निवासी मौहारी खरगूपुर थाना नवाबगंज को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की थी। एसपी के अनुसार, 05 वर्षीय बालक के अपहरण की इस घटना से क्षेत्र में भय व दहशत व्याप्त हो गयी थी। इस पर थानाध्यक्ष ने अभियुक्तों को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के तहत पाबन्द कराने हेतु रिपोर्ट भेजी थी। एसपी द्वारा संस्तुति के साथ यह रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को भेजी गई। जिला मजिस्ट्रेट ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत अभियुक्तों को निरुद्ध करने का आदेश पारित किया। थानाध्यक्ष ने जिला कारागार पहुँचकर अभियुक्तों को यह आदेश तामील कराया गया।

यह भी पढ़ें :  12 घंटे के अंदर चोरी के साढ़े तीन लाख रुपए बरामद

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular