संवाददाता
कर्नलगंज, गोण्डा। तहसील क्षेत्र कर्नलगंज के ब्लाक परसपुर में आधा दर्जन नव सृजित ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों का डोंगल सक्रिय न होने से निर्वाचित प्रधानों के करीब छह माह बाद भी हाथ खाली हैं वहीं इन ग्राम प्रधानों से विकास की आस लगाए बैठे लोगों को निराशा हाथ लगती नजर आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास खण्ड परसपुर में 68 ग्राम पंचायतों में से 07 नव सृजित ग्राम पंचायतों का 2021 में इस बार गठन किया गया था। इन नव सृजित ग्राम पंचायतों में नए निर्वाचित ग्राम प्रधानों का चुनाव होने के बाद शपथ एवं कार्यभार तो ग्रहण करा दिया गया, लेकिन अभी तक इन ग्राम प्रधानों का डोंगल सक्रिय नहीं हो सका है।जिससे नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों के हाथ करीब छह माह बाद भी खाली ही हैं जहां उधारी के पैसों से काम चलाया जा रहा है। इन ग्राम पंचायतों से कट कर बनी नवसृजित ग्राम पंचायतें इस प्रकार हैं : खजुरी-कंपनी, धमरैया-सालपुर पाठक, लोहंगपुर-धनुही, बेलमत्थर-परेटा, खैरा-पूरे तिवारी, कुडियांव-उतरौला, सरैंया चौबे-तुलसीपुर हैं। वहीं ग्राम प्रधानों के साथ चुनाव में जीत दिलाने में मददगार रहे लोगों को जो विकास की उम्मीद थी, वह ग्राम प्रधानों द्वारा पूरी न कर पाने से दूरी बढ़ती जा रही है। नव सृजित ग्राम पंचायतों में अधिकांश नए लोगों ने आजमाइश किया था। अब उन लोगों को अपने लोगों को संतुष्ट करने के लिए उधारी के पैसे से काम चलाना पड़ रहा है। उक्त संबंध में एक नव निर्वाचित ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ने बताया की अभी पहली बार हम इस क्षेत्र में आए हैं अगर हम अपने लोगों के बीच किए गए वादों को पूरा करने में विफल हो जायेंगे तो आगे की राजनीति खत्म हो जायेगी। यही नहीं इन ग्राम पंचायतों में करीब पचास लाख रुपए डंप भी है लेकिन डोंगल सक्रिय न होने से विकास कार्य करने के बाद फर्मों को किया जाने वाला भुगतान नहीं हो पा रहा है। ग्राम पंचायत कंपनी के प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने बताया की चुनाव के दौरान ग्राम पंचायत में नाली, खड़ंजा, पुलिया सहित अन्य विकास कार्य करने का वादा किया था लेकिन जीत के छह माह बाद भी खाली हाथ बैठे हैं ।जनता विकास चाहती है हम लोगों को क्या जवाब दें। खंड विकास अधिकारी ने बताया की नव सृजित ग्राम पंचायतों में इस प्रकार की समस्या साइट के कारण थी। उन्होंने कहा कि नव सृजित ग्राम पंचायत की मैपिंग होती है,मैपिंग में मिस मैच के कारण समस्या थी। लेकिन अब समस्या दूर हो रही है और अब केवल कंपनी ग्राम पंचायत का डोंगल सक्रिय होना बाकी रह गया है जिसको शीघ्र ही सक्रिय कराने का प्रयास हो रहा है।
यह भी पढ़ें : आयुक्त ने किया जिला अस्पताल में पीकू वार्ड का लोकार्पण
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
