जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। निरीक्षक पद से पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नत हुये शिव बरन यादव को देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डा. राकेश सिंह ने सफेद धातु सितारा पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। शिविर कार्यालय के मीडिया सेल में तैनात निरीक्षक के पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नत होने पर पुलिस महानिरीक्षक ने सम्बोधन में कहा कि निरीक्षक शिव बरन यादव द्वारा कठिन परिश्रम व अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का पालन किया गया, जिसका उनको सकारात्मक परिणाम मिला है। आप सभी पुलिस कर्मियां को इनका अनुसरण करते हुये अपने कर्तव्यों का पालन मेहनत व ईमानदारी से करना चाहिए। इस अवसर पर शिविर कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : अज्ञात शख्स के कॉल से फूले पुलिस के हाथ-पांव, जानिए क्या कहा उसने!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
