Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को मिला प्रशिक्षण

Gonda News: नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को मिला प्रशिक्षण

प्रदीप पाण्डेय

गोण्डा। इटियाथोक ब्लाक मुख्यालय सभागार में सोमवार को कई नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया गया। आपको बता दें कि नवनिर्वाचित प्रधानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को आरंभ हुवा जो मंगलवार को खत्म होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन पंचायती राज विभाग के द्वारा किया गया। प्रथम दिन यहां ब्लाक क्षेत्र के कुल 45 ग्राम पंचायतों के प्रधान प्रशिक्षण में शामिल हुए। ब्लाक के बीडीओ पन्नालाल ने मौजूद प्रधानों को उनके कार्य व अधिकार बताये साथ ही मनरेगा योजना संचालन के बारे में जानकारियां दी। किस मद में आई रकम किस कार्य मे और कैसे खर्च होगी इसकी जानकारी भी उन्होंने दी। इसके साथ ही अभलेख तैयार करने और डेटा फीडिंग के बारे में जानकारी दी गई। यहां मौजूद सहायक बिकास अधिकारी पंचायत मो0 शमीम खान ने गांव में स्वकचता योजना की जानकारी दी साथ ही विकास कार्य किए जाने को लेकर कार्ययोजना तैयार करने से लेकर अहम बिंदुओं पर जानकारी दी। प्रधानों के अनेक सवालों का जबाब भी दोनो अधिकारियों ने दिया। शेष बचे प्रधानों का प्रशिक्षण मंगलवार को पूर्ण होगा। इस मौके पर इटियाथोक ब्लाक के प्रधान संघ के अध्यक्ष ज्योति चंद्र उर्फ गुड्डू तिवारी, प्रधान संघ के जिला महामंत्री सभाजीत सिंह, पंकज सिंह सहित कई प्रधान मौजूद रहे।

Gonda News: नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को मिला प्रशिक्षण

यह भी पढ़ें : चेहल्लुम पर नहीं निकलेगा जुलूस

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular