Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: नवागत SDM ने सम्हाला पदभार

Gonda News: नवागत SDM ने सम्हाला पदभार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। सदर तहसील में नव नियुक्त उपजिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने आज पूर्वान्ह अपना पदभार ग्रहण कर लिया। वह अभी हाल ही में गैर जनपद से आकर गोण्डा में अतिरिक्त उप जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार सम्हाला था। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन तथा पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी प्राथमिकता में शामिल है। बार तथा बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर वादकारियों को न्याय सुलभ कराना भी उनका प्रयास रहेगा। बताते चलें कि एसडीएम सदर के पद पर तैनात युवा आइएएस अधिकारी सूरज पटेल का तबादला इसी पद पर मेरठ हो गया था। वह कल देर रात कार्यमुक्त होकर आज पूर्वान्ह जिले से प्रस्थान कर गए।

यह भी पढ़ें : निर्धारित प्रारूप पर आपदा लिपिक को आवेदन करें कोरोना मृतक आश्रित, मिलेगी सहायता

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular