संवाददाता
गोण्डा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ झंझरी ब्लॉक के पदाधिकारियों ने गुरुवार को नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी से ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता गुप्ता के नेतृत्व में मुलाकात की। उन्हें पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने संगठन के पदाधिकारियों को सहयोग के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने बताया कि ब्लॉक के शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री राहुल श्रीवास्तव, ब्लॉक मंत्री अनुपम मिश्रा,, मनोज गुप्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : अंधी भिखारन के विधवा पेंशन के आवेदन पर रिपोर्ट लगाने में लगे सवा साल, आय ज्यादा बताकर आवेदन निरस्त
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
