संवाददाता
गोण्डा। जिले के छपिया थाना क्षेत्र के इटैला बुजुर्ग लखनुपुर गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के पिता ने छपिया थाने में लड़की के ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए लड़की की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। अनिल शुक्ला पुत्र रामदेव शुक्ला निवासी ग्राम सिकटा थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती ने छपिया थाने में तहरीर दी है कि उनकी बेटी रोहणी (24) की शादी 24 अप्रैल 2021 को छपिया थाना क्षेत्र के इटैला बुजुर्ग लखनुपुर निवासी संतोष पांडेय पुत्र मंगल पांडेय से हुई थी। शनिवार को मंगल पांडेय ने सूचना दी कि रोहणी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता अनिल शुक्ला का कहना है कि सूचना मिलने पर जब वो अपने परिवार के लोगों के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे तो बेटी का शव पलंग पर पड़ा मिला। अनिल शुक्ला ने आरोप लगाया है की उनकी बेटी के देवर देव आनंद उर्फ नन्नन पांडेय व बेटी की सास, बड़ी सास जो दहेज के लिए बेटी को आएदिन प्रताड़ित करते रहते थे। उन लोगों ने गला दबाकर मेरी बेटी रोहणी को मार दिया है। एसओ छपिया राकेश कुमार सिंह ने बताया की मृतका के पिता अनिल शुक्ला की तहरीर पर मृतका के देवर, सास, बड़ी सास के विरुद्ध दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उपजिलाधिकारी मनकापुर ने पंचायतनामा की कार्रवाई के लिए सूचना दी। नायब तहसीलदार शिवदयाल तिवारी की उपस्थिति में पंचायतनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़ें : पत्नी के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने व तीन तलाक का आरोपी गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
