Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : नमो नमो मोर्चा ने प्रधानाचार्य का किया सम्मान

Gonda News : नमो नमो मोर्चा ने प्रधानाचार्य का किया सम्मान

संवाददाता

गोण्डा। खरगूपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत भवनियापुर चौराहे पर स्थित बाबू बच्चा सिंह स्मारक इण्टर कालेज देवरिया कला भटपुरवा के प्रधानाचार्य रोहित तिवारी को नमो नमो मोर्चा भारत के पदाधिकारियों ने विद्यालय में आकर माल्यार्पण एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। नमो मोर्चा के विधानसभा अध्यक्ष प्रयाग दत्त वर्मा व सह मंत्री शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी की लड़ाई में उनका योगदान सराहनीय रहा है। पदाधिकारी द्वय ने कहा कि आपके उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों, कर्तव्यों एवं नेतृत्व को देखते हुए आपको सम्मानित करते हुए हम लोगों को भी गर्व महसूस हो रहा है। सभी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस अवसर पर विजय यादव मंत्री, आकाश ओझा सह संयोजक, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, आदित्य तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular