Friday, April 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: ननद-भाभी गैंगरेप में नया मोड़, भाभी समेत 5 और गिरफ्तार

Gonda News: ननद-भाभी गैंगरेप में नया मोड़, भाभी समेत 5 और गिरफ्तार

दो दिन पूर्व इस मामले में दो अन्य अभियुक्तों की हो चुकी है गिरफ्तारी

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिला पुलिस ने पिछले दिनों एक महिला व उसके ननद के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नया खुलासा करते हुए भाभी समेत पांच अभियुक्तों को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में पूर्व में भी दो अभियुक्त जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने आज यहां बताया कि जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव की रहने वाली दो महिलाओं (भाभी एवं उसकी नाबालिग ननद) के साथ बीते 15 मई 2022 को दो लोगों ने एक बाग में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद उन्हें 17 मई 2022 को उनके गांव के पास लाकर छोड़ दिया गया था। इस सम्बंध में महिला के पति की सूचना पर 22 मई 2022 को स्थानीय थाने पर सामूहिक दुष्कर्म का अभियोग दर्ज किया गया था। एसपी ने बताया कि घटना में नामजद किए गए दो अभियुक्तों सुहेल अहमद निवासी अयोध्या तथा बलवान उर्फ बब्लू निवासी वजीरगंज जिला गोंडा को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। एसपी ने बताया कि पीड़ित नाबालिग बालिका ने पूछताछ के दौरान जो कहानी बताई, उससे इस घटना में नया मोड़ आ गया। सभी सम्बद्ध पक्षों से पूछताछ तथा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के आधार पर इस बात की पुष्टि हुई कि अभियुक्त सुहेल अहमद के महिला से पुराना सम्बंध था। वह महिला के मायके पक्ष से था। उससे महिला की अक्सर बातचीत भी होती रहती थी। घटना के दिन भाभी ने उसे फोन करके गांव के पास के बाजार में बुलाया था, जहां वह अपने दोस्त बब्लू के साथ आया और अपनी गाड़ी से बिठाकर ले जाकर बाग में सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने उनका अश्लील वीडियो भी बना लिया है और घटना के बारे में किसी को बताने पर वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी दी। इस बीच वे पीड़ित किशोरी व उसकी भाभी को लेकर लखनऊ स्थित एक होटल में ले गए, जहां चार अन्य लोगों ने युवती से दुष्कर्म किया। किशोरी के आरोप के अनुसार, इसके कुकृत्य के लिए उसकी भाभी ने आरोपियां से पैसे वसूले। पीड़ित किशोरी के बयान के आधार पर प्रकरण में मानव तस्करी की धारा बढ़ाते हुए घटना में शामिल चार अन्य अभियुक्तों राजेन्द्र कुमार पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी लखनऊ, अनुज पुत्र दीपक कुमार महाराष्ट्र, नितेश पुत्र उत्तम जिला खगडिया बिहार, अनिल कुमार पुत्र अशर्फीलाल जनपद गोण्डा तथा पीड़ित युवती की भाभी निवासी जनपद गोंडा को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया। एसपी ने बताया कि इलेक्ट्रानिक सर्विलांस में भी सभी आरोपियों से महिला के पहले से बातचीत होते रहने की पुष्टि हुई है।

यह भी पढें : स्कूल में गोली बारी से 19 बच्चों समेत 21 की मौत

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular