Wednesday, January 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : नदी में नहाने गए चार युवक डूबे

Gonda News : नदी में नहाने गए चार युवक डूबे

संवाददाता

गोण्डा। जिले में चंदहा नदी में नहाने गए चार युवक डूब गए। दो युवक को आसपास के लोगों ने बाहर निकाल लिया। वहीं दो लापता युवकों की तलाश की जा रही है। कोतवाली देहात क्षेत्र के बांधनुहिया गांव निवासी ननके पुत्र झब्बू पाण्डेय, गुल्ली सिंह, सत्यम पुत्र अयोध्या प्रसाद और शिवकुमार पुत्र गजराज सिंह मंगलवार दोपहर में समय्य माता के थान के पास चंदहा नदी में नहाने गए थे। जहां नदी में पानी ज्यादा होने के कारण चारो लड़के डूबने लगे। वहीं पर भैस चरा रहे कुछ लोगों ने देखा तो लोगों ने नदी में कूदकर डूब रहे दो युवकों को निकाल लिया और बाकी दो युवक ननके और गुल्ली लापता हैं। जिसकी तलाश की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही आस पास के गांव के तमाम लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटनास्थल पर देहात कोतवाल अनिल सिंह पहुंचे।

RELATED ARTICLES

Most Popular