संवाददाता
गोण्डा। एलबीएस पीजी कालेज के 48 यूपी बटालियन एनसीसी के अंडर अफसर विनय कुमार तिवारी को बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया और उन्हें शौर्य पुरस्कार देने के लिए संस्तुति भेजे जाने का ऐलान किया। बीते दिनों दो बच्चों को पानी में डूबते हुए देखकर अपनी जान की परवाह न करते हुए उस कैडेट ने बहादुरी के साथ उन बच्चों की जान बचा ली थी। एनसीसी कैडेट विनय कुमार तिवारी 31 अगस्त के दिन मंगलवार को शाम कटरा बाजार से अपने घर लौट रहे थे। तभी उन्होंने अपने गांव तिलका डीहा के पास टेढ़ी नदी के पास काफी लोगों को एकत्रित देखा। शोर को सुनकर मामले को समझा। वहां पर दो बच्चे बकरी चराने गये थे। नदी में पैर फिसल जाने के कारण दोनों बच्चे नदी में डूब रहे थे। विनय कुमार तिवारी बच्चों के इन हालात को देखते हुए बिना समय गंवाए तथा बिना खतरे के बारे में कुछ सोचे-समझे बच्चों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। उन दोनों बच्चों को अपने पीठ पर लादकर उस तेज बहाव में जैसे-तैसे बाहर निकाला। किशनलाल कनौजिया और पूजा पुत्री मेवालाल कनौजिया दोनों बच गए। श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत, एनसीसी अधिकारी डॉ. पुष्यमित्र मिश्र व शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र नाथ मिश्र ने विनय तिवारी को इस नेकदिली और बहादुरी के लिए प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें : कर्मचारियों को ले जा रही बस नदी में गिरी, 32 लोग घायल
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
