जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। नगर पालिका क्षेत्र के उन मुहल्लों के लिए राहत भरी खबर है, जहां अब तक पाइप लाइन न होने से जलापूर्ति में बाधा आ रही थी। नगर पालिका ने ऐसे मोहल्लों में पाइप लाइन बिछाने के लिए विशेष योजना बनाई है। असेवित क्षेत्रों में करीब छह किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, नगर के कुल 27 वार्डों में पाइप लाइन के जरिए पेयजल आपूर्ति की जा रही है। नई कालोनियों का विस्तार होने से वहां पर पेयजल की समस्या बनी हुई है। नगर पालिका ने सभी मोहल्लों का सर्वेक्षण कराया। इसमें करीब छह किलोमीटर लम्बी पाइप लाइन बिछाए जाने की आवश्यकता महसूस की गई। इसके लिए 70 लाख रुपये का प्रोजेक्ट तैयार कर स्वीकृति के लिए अधिकारियों को भेजा गया है। पालिकाध्यक्ष उजमा राशिद ने बताया कि इससे नगर की पेयजल व्यवस्था में सुधार होगा। इस बीच अमृत योजना के तहत पटेल नगर पश्चिमी में सभासद वंदना गुप्ता ने उन घरों में पेयजल का कनेक्शन कराया है, जहां पर अभी तक पानी आपूर्ति की व्यवस्था नहीं थी। अमृत योजना का प्रभार देख रहे पीयूष यादव ने बताया कि अब तक 2700 घरों में नए कनेक्शन किए जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें : पालिका की संपत्ति का कराया फर्जी बैनामा, मुकदमा दर्ज
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
