Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: नगर पालिकाध्यक्ष पर शत्रु सम्पत्ति कब्जाने का आरोप

Gonda News: नगर पालिकाध्यक्ष पर शत्रु सम्पत्ति कब्जाने का आरोप

डीएम ने दो सदस्यीय समिति गठित कर एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने गोण्डा नगर पालिका के अध्यक्ष उज्मा राशिद द्वारा शत्रु संपत्ति पर कब्जा किए जाने की शिकायत का संज्ञान लेते हुए एडीएम राकेश सिंह और नगर मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी को जांच अधिकारी नामित कर एक हफ्ते में रिपोर्ट माँगी है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष निर्मल श्रीवास्तव ने शिकायत की थी कि वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उज्मा राशिद द्वारा रकाब गंज मोहल्ले में स्थित शत्रु संपत्ति संख्या 15/13, 16/13 व 18/13 को अनधिकृत रूप से तोड़कर नियम विरुद्ध नया निर्माण करा लिया गया। नियमानुसार शत्रु संपत्ति भारत सरकार में दर्ज होनी चाहिए, किंतु नगर पालिका की संपत्ति रजिस्टर में कटिंग करके किराएदार के रूप में सन 2000 से सन 2015 के बीच दर्ज करवाकर किरायेदार के रूप में नक्शा स्वीकृत करा लिया है, जबकि मानचित्र किसी भी दशा में किराएदार के पक्ष में स्वीकृत नहीं होना चाहिए। निर्मल ने बताया कि श्रीमती उज्मा राशिद ने विधिक रुप से किरायेदारों को हटाकर अनधिकृत रूप से कब्जा कर नया निर्माण कर लिया। उनके द्वारा राजस्व/राजकीय अभिलेखों में भी गड़बड़ी व हेराफेरी की गई है। इसमें जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अन्य लाभान्वित व्यक्तियों के विरुद्ध अनधिकृत निर्माण की स्वीकृत मानचित्र निरस्त कर विधिक कार्यवाही किए जाने हेतु एक जनहित याचिका संख्या 19503 (पीआईएल) एमबी वर्ष 2003 संतोष कुमार श्रीवास्तव प्रति भारत सरकार आदि जरिए उच्च न्यायालय लखनऊ के अधिवक्ता ऋषि कुमार त्रिपाठी द्वारा दाखिल की गई थी, जिसमें उच्च न्यायालय ने अवैध निर्माण की विधिवत जांच कराकर निर्माण को गिराने तथा दोषियों के विरुद्ध आपराधिक एवं प्रशासनिक कार्यवाही चार माह के अंदर करने का निर्देश दिया था। नियत समय में कार्यवाही न होने पर न्यायालय में विधिक अवमानना याचिका संख्या 1193 वर्ष 2021 संतोष कुमार श्रीवास्तव प्रति सौरभ रे संरक्षक शत्रु संपत्ति भारत सरकार नई दिल्ली के विरुद्ध दायर हुई जिसमें विपक्षी के विरुद्ध नोटिस जारी की गई थी। प्रकरण मीडिया के माध्यम से जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही के संज्ञान में आने पर उन्होंने उच्च स्तरीय अधिकारियों की समिति गठित करते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब की है।

यह भी पढ़ें : अयोध्या का जिला पंचायत सदस्य नकली नोट के मामले में गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular