संवाददाता
मनकापुर गोण्डा। नकली शराब बनाकर विभिन्न ब्रांड के बार कोड, क्यूआर कोड, रैपर बदल कर सरकारी शराब के रूप में शीशियों में पैक करके सरकारी ठेके की दुकान पर बेचने वाले गिरोह पर डीएम मार्कंडेय शाही के निर्देश पर गैंग लीडर सहित छह लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। कोतवाल श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि मौजा कटहर बुटहनी मजरा खपरिहवा निवासी अश्वनी जायसवाल शराब की खाली शीशियों में नकली शराब भरकर नकली रैपर नकली लगाकर उसे जनपद के विभिन्न जगहों पर आपूर्ति करता है। उसके साथ आधा दर्जन लोग शामिल हैं, जो नकली शराब बनाकर उसे असली तरीके से रूप देकर जगह जगह सप्लाई करते हैं। इसके पूरे नेटवर्क को खंगालने के बाद गैंग लीडर व गैंग सदस्यों का चार्ट बनाकर एसपी संतोष कुमार के अनुमोदन के बाद जिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट सौंपी। जिला मजिस्ट्रेट ने गैंग लीडर अश्वनी जायसवाल निवासी थाना मनकापुर, गिरजेश सोनी गैंग सदस्य निवासी महराजगंज कोतवाली नगर, विजय जायसवाल निवासी रानी बाजार, संजय जायसवाल निवासी ददुआ बाजार कोतवाली नगर, कंवलजीत वालिया निवासी साकेत नगर थाना किदवई नगर जनपद कानपुर, वीरेन्द्र उर्फ बब्लू सिंह निवासी महादेवा थाना मनकापुर के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ें : शराब पीने के बाद आठ लोगों की मौत पर SHRC गंभीर, मांगी रिपोर्ट
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
