संवाददाता
गोण्डा। जिले के कोतवाली देहात थाने की पुलिस द्वारा फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किए जाने के बाद मामले की तह तक जाने के लिए एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) व स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई है। एटीएस के जवान तो कई जिलों में छापेमारी कर संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं। इसके अलावा फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में बरामद लैपटाप व अन्य सामानों की पड़ताल की जा रही है। बताते चलें कि बीते 22 अक्टूबर को स्वाट टीम व देहात कोतवाली पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का राजफाश करते हुए गिरोह के सदस्य नवाबगंज दुल्लापुर निवासी श्याम निषाद व कनकपुर निवासी सूरज मौर्या को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, यह लोग नंदिनीनगर में एक जनसेवा केंद्र संचालित करते हैं। वहीं से लोगों से एक हजार से 1500 रुपये तक लेकर फर्जी आधार कार्ड जारी कर रहे हैं। इनके पास से 22 फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किए गए थे। पुलिस ने इनका लैपटाप व प्रिंटर भी जब्त कर लिया है। इसके बाद रविवार को इस मामले की जांच करने एटीएस की टीम भी पहुंची। उसने देहात कोतवाली पुलिस से संपर्क कर सारे साक्ष्य एकत्र किए। माना जा रहा है कि आरोपितों ने कितने लोगों का फर्जी आधार कार्ड बनाया है। इसकी तहकीकात एटीएस कर रही है। इनके लैपटाप से कुछ साक्ष्य मिले हैं, जिनके आधार पर फर्जी आधार कार्ड जारी करने की सूची तैयार की जा रही है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी के साथ एटीएस ने सोमवार को बस्ती सहित अन्य जिलों में जाकर तहकीकात की।
यह भी पढ़ें : दिवाली से पहले फूटा महंगाई बम, आसमान पहुंचे एलपीजी के दाम
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
