संवाददाता
गोंडा। जिले के खोरहंसा बाजार में रखा 100 केवी का ट्रांसफार्मर शनिवार देर शाम धू-धू कर जल गया। बाजार में रखे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। बड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण खोरहंसा व सराय जरगर ग्राम पंचायत के 150 घरों की बिजली गुल हो गई। तपिश व गर्मी की रात लोगों को बेचैनी में बिताना पड़ा। बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली कर्मियों को कई बार फोन किया, किन्तु आरोप है कि उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। स्थानीय लोगों ने विभाग के कर्मियों पर उदासीनता का आरोप लगाया है। अवर अभियंता रितेश वर्मा ने बताया कि अधिक गर्मी से ओवरहीटिंग के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगने की संभावना है। रविवार शाम तक ट्रांसफार्मर बदलने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें : शादी के 42 साल बाद दुल्हन को लेने पहुंचा 65 वर्षीय दूल्हा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
