Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : धार्मिक उन्माद फैलाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Gonda News : धार्मिक उन्माद फैलाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता

गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखते हुए धार्मिक उन्माद फैलाने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अभियुक्त असरफ आरिफ खान द्वारा ज्ञानवापी वाराणसी को लेकर हिन्दू धर्म के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस पर सोनू सोनकर पुत्र मुरली प्रसाद निवासी लोहराजोत मझरठिया थाना कोतवाली नगर ने इसका विरोध किया तो अशरफ द्वारा उसे जातिसूचक शब्दां का प्रयोग करते हुए गाली-गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी। इस सम्बन्ध में सोनू की तहरीर पर स्थानीय थाने पर अभियुक्त के विरुद्ध भादवि की धारा 295ए, 504, 506, 384, 153ए/बी भादवि तथा 3(1)द एससी एसटी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कराया गया था। थाने के उपनिरीक्षक नागेश्वर नाथ पटेल द्वारा अभियुक्त असरफ आरिफ खान पुत्र मो. आरिफ निवासी रानी बाजार थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढें : झूठी निकली अपहरण की कहानी, अवैध सम्बंधों में हुई थी हत्या

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular