Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : धान खरीद हेतु 17 क्रय केन्द्र निर्धारित

Gonda News : धान खरीद हेतु 17 क्रय केन्द्र निर्धारित

संवाददाता

गोण्डा। जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल ने खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत धान क्रय केन्द्रों का निर्धारण कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष धान खरीद हेतु दो क्रय संस्थाओं क्रमशः खाद्य विभाग के 16 तथा भारतीय खाद्य निगम के 01 क्रय केन्द्र सहित कुल 17 क्रय केन्द्र बनाए गए हैं जिसमें तहसील सदर में 06, कर्नलगंज में 04, तरबगंज में 04 तथा मनकापुर में 03 केन्द्र रहेगें। उन्होंने यह भी बताया कि शासन के निर्देशानुसार आगामी 01 नवम्बर से धान खरीद चालू हो जाएगी। सभी केन्द्र प्रभारियों को अपने संस्था के अनुमोदित समस्त क्रय केन्द्रों को स्थापित कर समस्त व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular