जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज के अवैतनिक शिक्षक एवं समाजसेवी अजय मिश्र ‘अज्जू पंडित’ के नेतृत्व में मंगलवार को शहर के बहराइच रोड के सन्निकट श्री बाला जी मन्दिर पर दो पौध पीपल, एक पौध पाकड, एक पौध देशी आंवला व एक पौध कदम का लगाया गया। इस मौके पर स्थानीय लोगों में रवि सिंह, शुभम शुक्ल, शंकर दयाल ओझा, बलराम वर्मा आदि मौजूद रहे। तत्पश्चात कौडिया थाना के अन्तर्गत बाबा फलाहारी कुट्टी पर दो पौध पीपल, एक पौध देशी आम, एक पौध कदम व एक पौध पाकड के लगाए गए। यहां बाबा फलाहारी के महन्थ व पुजारी जी का आशीर्वाद मिला। इस महाभियान में टीम के अन्य सदस्यों में दिल्ली के इंजीनियर अनिमेष तिवारी, जीआईसी गोण्डा के अंग्रेजी के प्रवक्ता एसके सिंह, जनपद गोण्डा के निवासी व ओमान देश में एक कम्पनी में कार्यरत फूल सिंह व श्री गणेश शिक्षण संस्थान के छात्रगण शामिल रहे।
यह भी पढ़ें : प्रशिक्षु IAS अधिकारियों ने ली ‘कर प्रणाली’ की जानकारी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
