संवाददाता
गोण्डा। अवध बार एसोसिएशन (अबाए) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र मिश्र सूर्य एडवोकेट ने मंगलवार को आंदोलन कर रहे एम्बुलेंस चालकों से भेंट करके उन्हें समर्थन दिया। मिश्र ने एम्बुलेंस चालकों की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि आउट सोर्सिंग भर्ती के नाम पर बेरोजगारों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इस तरह की भर्ती सरकारों की रोजगार सृजन मे विफलता को प्रदर्शित करती है। सरकार इस तरह की भर्तियों को बंद करके नियमित कर्मचारियों की भर्ती आरम्भ करे। मिश्र ने कहा कि सरकार को आगे बढकर इस समस्या का समाधान करना चाहिए, क्योंकि सेवा प्रदाता कम्पनी द्वारा यदि कर्मचारियों की छटनी की जाएगी तो आधी उम्र गुजार चुके कर्मचारियों का भविष्य अंधकार में चला जाएगा। एम्बुलेंस चालक संघ के अध्यक्ष प्रदीप मिश्र ने बताया कि सेवा प्रदाता कम्पनी द्वारा छटनी किए जाने से तमाम चालक तथा टेक्नीशियन के परिवार भुखमरी के कगार पर आ जाएंगे। इस मौके पर अधिवक्ता प्रदीप शुक्ल, बृजेश त्रिपाठी, विनय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
