प्रदीप पाण्डेय
गोंडा। धनतेरस को लेकर बाजार सज गए हैं। इसको लेकर स्थानीय पुलिस भी सतर्क है। बाजारों में भारी वाहन प्रवेश न कर सकें और कोई अप्रिय घटना न हो, इसे लेकर पुलिस लगातार भ्रमण कर जायजा ले रही है। सोमवार को इटियाथोक कस्बे व बाजार में जगह-जगह पुलिस मौजूद रही। साथ ही बैंक और अन्य भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस की पैनी निगाह रही। धनतेरस पर बाजार में लोगों ने बर्तन सहित कपड़े और वाहनों की जमकर खरीद की। स्थानीय पुलिस ने कस्बे सहित आसपास के अन्य बाजारों में भी सुरक्षा व भीड़ का जायजा लिया। कस्बे में दुकानदारों ने अपनी दुकानें पटरी तक सजा ली हैं, इसके चलते हालांकि आने जाने वालों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है लेकिन लोग त्योहार के चलते इस समस्या पर गौर नहीं कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि धनतेरस व दिवाली को लेकर पुलिस प्रशासन ने मुख्य बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है। किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हो, इसके लिए पुलिस कर्मियों को बाजार में जगह-जगह तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि खुद भी वह समय-समय पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। त्योहार को देखते हुए बाजार पूरी तरह से पुलिस निगरानी में है। किसी प्रकार की अप्रिय घटना को नहीं होने दिया जाएगा। बाजार के दुकानदारों ने बताया कि इस बार सुरक्षा को लेकर पुलिस का कड़ा इंतजाम देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें : यातायात नियमों को तोड़ने वालों की पहले काउंसलिंग करें, फिर कार्रवाई
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
