Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : दो हाटस्पाट किए गए सील

Gonda News : दो हाटस्पाट किए गए सील

संवाददाता

बालपुर, गोण्डा। बालपुर बाजार व रेरुवा को क्षेत्र का नया हाट स्पाट बनाया गया। दोनों स्थानों को प्रशासन ने सील करवा दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हलधरमऊ के अन्तर्गत बालपुर बाजार व ग्राम रेरुवा में कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने के चलते सोमवार को प्रशासन ने हाट स्पाट घोषित करते हुए सील करा दिया। चौकी प्रभारी बालपुर सुनील कुमार तिवारी व लेखपाल राम नाथ ने पुलिस बल समेत मौके पर पहुंच कर सभी आवश्यक कार्रवाई को पूरा किया। रविवार को इन दोनों गावों में कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे। इसके बाद इन गांवों में सीएचसी से स्वास्थ्य टीम ने पहुंचकर दोनों पीड़ितो का इलाज किया। पीड़ितों को कम से कम एक सप्ताह तक होम क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा गया है। गोण्डा लखनऊ हाइवे पर बालपुर से परसपुर रोड तिराहे से कटरा मोड़ तक दक्षिणी छोर की सभी दुकानों को पुलिस ने एक सप्ताह तक के लिए बन्द करवा दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular