जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले में सोमवार को हुए दो सड़क हादसों में 10 लोग जख्मी हो गए। घायलों का स्थानीय अस्पतालों में उपचार कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, तरबगंज नवाबगंज मार्ग पर निकट नारायण पब्लिक स्कूल झामपुरवा धौराहरा घाट के निकट सोमवार की सुबह दो कारों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में सात लोग जख्मी हो गए। हादसे में दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। बताते हैं कि पकड़ी बाजार से एसयूवी से भाजपा महासंपर्क अभियान के सह संयोजक जग नारायण शर्मा मनकापुर आईटीआई में पार्टी की बैठक में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी बीच नवाबगंज की तरफ से तीव्र गति से आ रही कार ओवरटेक करने के दौरान बेकाबू होकर एसयूवी से टकरा गई। हादसे में भाजपा नेता जगत नारायण शर्मा के सिर और उनके गनर कांस्टेबल सुभाष कुमार के पैर में चोटें आईं। उनके निजी सुरक्षा कर्मी पारसनाथ के सिर व हाथ तथा ड्राइवर लल्लू को भी गंभीर चोटें आईं। सभी का तरबगंज के निजी हॉस्पिटल में उपचार कराया गया। वहीं कार पर सवार दो युवक और महिला निवासी सेझिया को भी हल्की चोटें आईं। इसी प्रकार छपिया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मसकनवा-गौराचौकी मार्ग पर तेज गति से आ रही बाइक ने साइकिल सवार को ठोकर मार दी। हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया गया।
यह भी पढें : मोहब्बत का खौफनाक अंत, पहले भरी मांग फिर खत्म कर ली जिंदगी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
