संवाददाता
बालपुर, गोण्डा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हलधरमऊ में कार्यरत एक वार्ड ब्वॉय व एक एनएमए के संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। सूत्रों ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कार्यरत एक वार्ड ब्वॉय सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वह बांसगांव का निवासी है। यही पर कार्यरत एक और स्वास्थ्य कर्मी एनएमए कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह कुष्ठ रोगियों का इलाज करता है। वह झंझरी विकास क्षेत्र का रहने वाला है। इसके बाद सीएचसी के सभी स्वास्थ्य कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। सभी काफी डरे सहमे हुए हैं। अधीक्षक डा. सन्त प्रताप वर्मा ने इन कर्मचारियों के संक्रमित होने की पुष्टि की।
