Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने ट्रेन से...

Gonda News : दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रविवार को एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस के जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया उसके पति से नाराज होने का मामला प्रकाश में आया है। राजकीय रेलवे पुलिस के प्रभारी निरीक्षक एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि गोंडा-गोरखपुर रेल खण्ड पर समपार संख्या 251बी टू से करीब 30 मीटर की दूरी पर मोतीगंज थाना क्षेत्र के सोठिया गांव की सुनीता (30) ने अपने बेटे आलोक (05) और बेटी अनीता (07) के साथ ट्रेन से कटकर जान दे दी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मृतकों की शिनाख्त की। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें : आज फिर बढ़ गए LPG सिलेंडरों के दाम, सुनके लगेगा झटका!

मृतका सुनीता की सास बुधना ने बताया कि उसका छोटा बेटा अमर नाथ सूरत में नौकरी करता है। करीब आठ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसके दो बच्चे व पत्नी सुनीता घर पर रह रहे थे। सुनीता करीब एक सप्ताह पूर्व मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के जैदवा गांव में स्थित अपने मायके से घर आई थी। वह आज सुबह घर से बच्चों को लेकर निकली किन्तु काफी देर तक नहीं लौटने पर जब तलाश की गई तो पता चला कि उनकी लाशें गांव से कुछ दूरी पर रेल पटरी पर पाई गई हैं। परिजनों ने बताया जा रहा है कि मृतका के भाई की आज शादी है। उसने विवाह कार्यक्रम में खर्च करने के लिए पति से पैसे मांगे थे। बताते हैं कि अमर नाथ अपने साले की शादी में न तो खुद आया था और न ही अपनी पत्नी को पैसे दिए थे। महिला इस बात से नाराज थी। ससुराल के लोग महिला को मायके जाने से भी रोक रहे थे। जीआरपी इंस्पेक्टर का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। घटना स्थल के निरीक्षण से परिलक्षित होता है कि पहले महिला ने बच्चों को धक्का दिया होगा। उसके बाद खुद ट्रेन के नीचे कूद गई क्योंकि महिला का शव बच्चों के शव से काफी दूर पड़ा था। मृतका के जेठ राम नाथ ने बताया कि घर में आर्थिक तंगी के कारण हम लोग भी सुनीता की मदद नहीं कर सके। पत्नी और बच्चों की मौत की खबर सुनकर उसका भाई भी सूरत से घर वापस आ रहा है। महिला व बच्चों की मौत से उसके भाई की शादी भी टाल दी गई है।

यह भी पढ़ें : ईद मनाने घर जा रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular