संवाददाता
कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित गोण्डा लखनऊ राज्य मार्ग पर दो बाइक सवार आपस में भिड़ गये, जिससे एक तेरह वर्षीय बालक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कर्नलगंज कोतवाली के सामने हाइवे पर रविवार की देर शाम दो बाइक सवार अनियंत्रित होकर एक दूसरे से टकरा गये, जिसमें कर्नलगंज सब्जी मण्डी में कैंटीन चलाने वाले सकरौरा निवासी पारसनाथ का करीब तेरह वर्षीय लड़का सूर्यांश चोटहिल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गयी तथा स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। चोटहिल बच्चे को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
