Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : दो पक्षों में मारपीट, मुकदमा दर्ज

Gonda News : दो पक्षों में मारपीट, मुकदमा दर्ज

संवाददाता

धानेपुर, गोण्डा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत माधवगंज के मजरा देवकली दरोगा पुरवा में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष की तहरीर पर धानेपुर पुलिस में चार लोगों के विरुद्ध उचित धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया है। मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को देवकली दरोगा पुरवा में रास्ते के विवाद को लेकर विजय कुमार पुत्र सोहनलाल का अपने विपक्षी राजू, पवन, गब्बर व एक अन्य के साथ विवाद हो गया। इस पर विरुद्ध शिकायती प्रार्थना पत्र विजय कुमार ने थानाध्यक्ष को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की। इस पर पुलिस में उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular