संवाददाता
गोण्डा। डीएम मार्कण्डेय शाही ने मानक विहीन कीटनाशक बेचने वाले दो उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने बताया कि आईएफएफडीसी कृषक सेवा केन्द्र प्रो. विनय कुमार शुक्ला खरगूपुर गोण्डा की कीटनाशक दुकान से कीटनाशक प्रेटीलाक्लोर 37 प्रतिशत का नमूना लिया गया था। जांच में नमूना फेल हो गया। डीएम ने संबंधित दुकानदार तथा कम्पनी सिंजेन्टा इण्डिया लिमिटेड महाराष्ट्रा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इसी प्रकार मेसर्स किसान कृषि रक्षा भंडार प्रोपराइटर कुंज बिहारी इटियाथोक बाजार गोण्डा के यहां पेस्टीसाइड का सैंपल फेल होने पर दुकानदार कुंज बिहारी तथा कम्पनी अतुल लिमिटेड गुजरात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ें : आयुक्त ने किया जिला अस्पताल में पीकू वार्ड का लोकार्पण
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
