प्रदीप पाण्डेय
गोण्डा। जिले के इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत गंगा पड़री सचिवालय में एकल विद्यालय ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत मासिक वर्ग लगाया गया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम के प्रथम दिन गुरुवार को मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में संच समिति अध्यक्ष राजेश ओझा मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि एकल विद्यालय द्वारा निरंतर क्षेत्र में मौजूद गरीब व निर्बल बच्चो को जो निःशुल्क शिक्षा व सामग्री दी जा रही है, वह अत्यंत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने सभी आचार्यो को इस कार्य मे सहयोग देने के लिए धन्यवाद भी दिया। समिति अध्यक्ष ने कहा कि गंगा पंडरी समेत ब्लाक में अन्य जगहों पर चल रहे एकल विद्यालय से गांव के निर्बल बच्चों को पढ़ाया लिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय समीक्षा और आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ हुआ है, जिसका समापन शुक्रवार को होगा। बताया कि इस दौरान आचार्यो को ग्रामीणों को स्वाभिमान जगाकर स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया गया। आचार्यो के बीते कार्यो की समीक्षा भी की गई। ओझा ने बताया कि पूरे ब्लाक क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक एकल विद्यालय संचालित हैं, जहां बच्चों को शिक्षा दीक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा देकर शिक्षा के मूल्य उद्देश्यों को यहां पर पूरा किया जा रहा है। श्री ओझा ने बताया कि यहां बुनियादी शिक्षा ही नहीं दी जाती है, बल्कि समाज के उपेक्षित वर्गों को स्वास्थ्य, विकास और स्वरोजगार संबंधी शिक्षा भी दी जाती है। इस अवसर पर पवन दुबे हिंदू युवा वाहिनी के आईटी सेल प्रभारी, रजत ओझा, विद्यालय ग्राम की आचार्य आदि लोग उपस्थित रहे। आपको बता दें कि एकल विद्यालय फाउंडेशन का लक्ष्य पिछड़े व ग्रामीण क्षेत्रों से अशिक्षा को समूल नष्ट करना है। फाउंडेशन द्वारा विगत कई वर्षों से देश के उपेक्षित व सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में एकल विद्यालय यानी एक शिक्षक वाले स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि पैदा करने के लिए फाउंडेशन स्थानीय भाषा में ही मुफ्त शिक्षण सुविधा उपलब्ध कराता है। इसके तहत स्थानीय समुदाय में से ही शिक्षक का चयन किया जाता है, ताकि बच्चों की भाषा, संस्कृति और परम्परा का उन्हें आसानी से ज्ञान हो पाए। इसके पाठ्यक्रम में बच्चों को बुनियादी शिक्षा और जीने के तौर-तरीकों के बारे में भी बताया जाता है, ताकि उनमें आत्मविश्वास की भावना पैदा हो और ग्रामीण जीवनस्तर से ऊपर उठकर वे उच्च शिक्षा हासिल करने की दिशा में कदम बढ़ा सकें।
यह भी पढ़ें : निर्धारित प्रारूप पर आपदा लिपिक को आवेदन करें कोरोना मृतक आश्रित, मिलेगी सहायता
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
