Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : दो इनामी अभियुक्त दबोचे गए

Gonda News : दो इनामी अभियुक्त दबोचे गए

संवाददाता

गोण्डा। जिले के इटियाथोक थाने की पुलिस ने 10-10 हजार के इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि यह लोग गैंगेस्टर के मुकदमे में वांछित थे, जिनको क्षेत्र के मुंडेरवा बैंक के पास से टीम द्वारा असलहे सहित गिरफ्तार किया गया है। इनमें शिवम तिवारी निवासी पिपरी माझा थाना कटरा बाजार और दद्दन चौधरी उर्फ शत्रोहन निवासी बनगांव डीहा थाना कटरा बाजार शामिल है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त शिवम के पास से एक तमंचा 315 बोर दो कारतूस सहित बरामद हुआ है, जबकि अभियुक्त दद्दन के पास से एक चाकू बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि दोनो अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल रवाना किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular