Thursday, March 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : दो ‘आशा’ मिली कोरोना संक्रमित

Gonda News : दो ‘आशा’ मिली कोरोना संक्रमित

संवाददाता

बालपुर गोण्डा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हलधरमऊ के अन्तर्गत ग्राम हटही व धमसड़ा की दो आशा बहुएं रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई। परिणाम स्वरूप क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इससे पहले सीएचसी की एक एएनएम, दो स्वास्थ्य कर्मी व एक आशा बहू समेत करीब डेढ़ दर्जन कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। दो स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हलधरमऊ सीएचसी सील की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular