Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : दो अन्तरराज्यीय चोर गिरफ्तार, 05 लाख के जेवर बरामद

Gonda News : दो अन्तरराज्यीय चोर गिरफ्तार, 05 लाख के जेवर बरामद

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिला पुलिस व हरियाणा पुलिस के एक संयुक्त अभियान में बुधवार को अन्तरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग 05 लाख रुपए के सोने, चांदी के जेवरात व एक अदद चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने आज यहां बताया कि जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले राज कपूर बरुवार पुत्र शिव प्रसाद तथा मनकापुर थाना क्षेत्र के राम भवन बरुवार पुत्र सरजू प्रसाद गुरुग्राम (हरियाणा) स्थित एक ज्वैलरी शॉप से सोने व चांदी के जेवरात चोरी करके फरार हो गए थे। उनके विरुद्ध थाना डीएलएफ जनपद गुरुग्राम (हरियाणा) में अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रकरण में गुरुग्राम पुलिस ने एसपी गोण्डा से सम्पर्क करके अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी में सहयोग मांगा था। उन्होंने बताया कि थाना मनकापुर, एसओजी व हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीमों ने आज दोनां अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग चोरी गए 05 लाख रुपए के सोने व चांदी के जेवरात तथा 01 अदद चोरी की मोटर साइकिल बरामद किया गया।

Gonda News : दो अन्तरराज्यीय चोर गिरफ्तार, 05 लाख के जेवर बरामद

पूछताछ में पता चला कि अभियुक्तों ने बीते 11 मार्च 2022 को थाना मनकापुर क्षेत्र के दतौली चीनी मिल से उक्त मोटर साइकिल चोरी किया था तथा उसी से चोरी किए गए जेवरातों को एक-एक कर भिन्न-भिन्न जगहां पर बेचा करते थे। एसपी ने बताया कि अभियुक्त गण शातिर किस्म के अपराधी हैं जो व्यक्तिगत शौक व खर्चे आदि के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते हैं। इनके विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खुलवाने व गैंग पंजीकरण कराने की कार्यवाही भी की जाएगी। एसपी ने थाना मनकापुर व एसओजी टीम को पुरस्कृत किया है। अभियुक्तों के विरुद्ध हरियाणा पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार कर्ता टीम में प्रभारी निरीक्षक मनकापुर संजय गुप्ता, एसओजी प्रभारी सुनील कुमार तथा हरियाणा पुलिस के मुख्य आरक्षी बलविन्दर सिंह मय टीम शामिल रहे।

Gonda News : दो अन्तरराज्यीय चोर गिरफ्तार, 05 लाख के जेवर बरामद

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular